शाहबाद: तड़ेर गांव में गोबर उठाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट, पांच दबंगों पर दर्ज की गई रिपोर्ट
शाहाबाद कोतवाली के तलेगांव में कुछ दबंगों ने गोबर उठाने के मामूली विवाद को लेकर मां बेटी की पिटाई कर दी इस सिलसिले में कोतवाली में पांच दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित कमलेश के अनुसार गांव के सुरेश, नरसिंह, पंकज, विवेक और शोभित ने मारपीट की।