दीप पर्व दीपावली के दिन सोमवार को सुबह 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक मिठाई की जमकर खरीदारी की गई। दीप पर्व दीपावली मिष्ठान के पूजन के साथ मनाया जाता है। इसी मान्यता के चलते मिष्ठान की दुकानों पर काफी भीड़ लगी रही। नगर के प्रसिद्ध हलवाइयों के यहां मशक्कत के बाद मिष्ठान प्राप्त हो पा रहा था। कुल मिलाकर मिष्ठान विक्रेता काफी प्रसन्न दिखे।