शाहबाद: शाहाबाद पाली मार्ग पर सफीपुर के निकट दुर्घटना में घायल मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत
शाहाबाद कोतवाली के शाहाबाद पाली मार्ग पर सफीपुर गांव के निकट बाइक और टेंपो की टक्कर में घायल मजदूर की इलाज की दौरान मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज चल रहा है। मजदूर कौशल 25 वर्ष निवासी ग्राम बग्गा पुरवा थाना मंझिला राजस्थान से मजदूरी करके दीपावली मनाने के लिए अपने घर वापस आ रहा था। तभी दुर्घटना का शिकार हो गया।