शाहबाद: खदरी गांव में एक घर से चोरी के मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
बेहटा गोकुल पुलिस ने खदरी गांव में घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसे जेल भेज दिया गया। 18 अक्टूबर को पृथ्वीराज पुत्र रामौतार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया था। 17 अक्टूबर को उसके घर में जन्मोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रोहित पुत्र रामौतार ने उसके घर में घुसकर नगदी और जेवर चोरी कर लिए।