स्याना: सराय नहर पुलिया के निकट निकाला गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई जानकारी
Siyana, Bulandshahr | Oct 2, 2026
सराय नहर पुलिया के निकट मगरमच्छ निकलने से मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस द्वारा वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई है। शुक्रवार को सराय नहर पुलिया के निकट रागिरो द्वारा अचानक मगरमच्छ दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मगरमच्छ निकालने की जानकारी वन विभाग को दी है।