उरई: उरई में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राम मंदिर उद्घाटन में संतों को सम्मानित करने हेतु बनाए रामजन्म भूमि स्मृतिचिन्ह
Orai, Jalaun | Jan 18, 2024 आपको बता दें कि कार्यक्रम में कई मठों-मंदिरों के साधु संतों व मेहमानों का आना होगा। लिहाजा उनको सम्मान स्वरूप देने के लिए जालौन के उरई में एक हजार रामजन्म भूमि स्मृति चिन्ह देने का आर्डर दिया गया है। यह काम महिला समूह का संचालन करने वाली गिरजा महिला बाल विकास सेवा संस्थान को मिला है। संचालिका ने बताया कि आर्डर मिलने के बाद तुरंत काम शुरू कर दिया गया है।