गोपालगंज: छोटकी बगही गांव में आपसी विवाद में मां-बेटे पर लोहे की रॉड से किया गया हमला, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के छोटकी बगही गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पड़ोस के लोगों ने मां बेटे पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। वहीं जख्मी मां बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।