कामां: कैथवाडा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 साइबर ठग किए गिरफ्तार
कैथवाड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 एंड्रॉयड मोबाइल,9 फर्जी सिम कार्ड और 24 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिए लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। जांच में 5 शिकायतें मिली है। शुक्रवार शाम 6 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी अनुसंधान जारी है।