भुसावर: भुसावर में कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी और वीडीओ संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भुसावर। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति की जयपुर उपशाखा भुसावर ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम राधेश्याम मीणा को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।