पांवटा साहिब -देहरादून मार्ग पर प्रेमनगर के समीप नंदा की चौकी में टोंस नदी का पुल धंसा, दून–पांवटा हाईवे ठप
देहरादून। नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर बना पुल मंगलवार को धंसने से दून–पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र पुल पर आवाजाही रोक दी है।
Ronhat, Sirmaur | Jul 28, 2026