बस्सी: जिले भर में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, दिनभर आसमान में छाई पतंगे, 'वो काटा, वो काटा' की रही गूंज
Bassi, Jaipur | Jan 14, 2025 जिले भर में आज मकर संक्रांति का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सुबह करीब 10 बजे से लेकर शाम तक लोगों ने अपनी छतों पर जमकर पतंगबाजी का आनंद लिया। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों की बहार के बीच 'वो काटा-वो काटा' की आवाजें गूंजती रहीं। इस मौके पर लोगों ने धार्मिक परंपराओं का भी पालन किया। गौशालाओं में गायों को हरा चारा खिलाया गया और दान-पुण्य किया।