जमुई: फतेहपुर गांव के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 29, 2024 खैरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।।इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मां और पुत्र घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।