जमुई: चिकित्सक के साथ मारपीट के विरोध में आईएमए के आह्वान पर जिले में डॉक्टरों ने की एक दिवसीय हड़ताल, सरकारी ओपीडी कराई बंद
Jamui, Jamui | Jun 7, 2024 शहर के निजी क्लीनिक में घुसकर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ व चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना को लेकर शुक्रवार को आइएमए के निर्देश पर जिले के सभी चिकित्सकों ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। वही हड़ताल को लेकर शुक्रवार की सुबह आईएमए के नेतृत्व में दर्जनों चिकित्सक सदर अस्पताल पहुंचे जहां ओपीडी सेवा को बाधित कर दिया।