जमुई: चकाई चेक पोस्ट से शराब अधिनियम मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया गया अस्पताल
Jamui, Jamui | Jun 7, 2024 चकाई चेक पोस्ट के पास से उत्पाद पुलिस ने शराब अधिनियम मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समस्तीपुर जिले के कोठिया गांव निवासी राजकुमार साह का पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है।