करपी: करपी में श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव में विधायक पप्पू वर्मा ने स्वामी जी से आशीर्वाद लिया
Karpi, Arwal | Apr 9, 2026 करपी में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव में विधायक पप्पू वर्मा ने बुधवार को रात्रि 8:00 बजे कथा वाचक महामंडलेश्वर स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया। इन्होंने अपने समर्थकों के साथ माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर स्वामी जी का आशीर्वाद ग्रहण किया। विधायक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से शांति एवं सद्भाव का माहौल कायम होता है।