कांके: धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम ने केन्द्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Aug 8, 2024 धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमन्त सोरेन से केन्द्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन को केन्द्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विशाल शोभायात्रा और समिति के समस्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में होने के लिए आमंत्रित किया।