राजमहल: बेगमपुरा झमझमियां काली मंदिर के पास ट्रैक्टर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल
राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगमपुरा झमझमियां काली मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्का से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे इसकी जानकारी मिली है। फिलहाल राजमहल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।