लखीसराय। करोटा–पतनेर फर्स्ट एंगल्स रेल लाइन परियोजना से प्रभावित 60 किसानों ने मुआवजे की राशि समय पर मुंगेर लारा कोर्ट नहीं भेजे जाने के विरोध में सोमवार की दोपहर 12:45 पर पंजाब नेशनल बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने बैंक प्रबंधन और एलडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।