करकेली: बांधवगढ़ विधायक ग्राम बड़ागांव पहुंचे, टॉपर छात्रा अर्पिता द्विवेदी को किया सम्मानित
Karkeli, Umaria | Apr 16, 2026 जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम बड़गांव मे विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ के विधायक शिवनारायण सिंह लल्लूभैया ने पहुंचकर हाई स्कूल परीक्षा मे टॉपर रही छात्रा अर्पिता द्विवेदी पिता संतोष कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ व शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।