भोरे: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भोरे में वार्डन द्वारा छात्राओं की पिटाई मामले की SDO ने की जांच, कई बिंदुओं पर की पूछताछ
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को वार्डन के द्वारा प्रताड़ित कर पिटाई करने का मामला सामने आने के बाद बुधवार को हथुआ एसडीओ अभिषेक चंदन जांच करने पहुंचे। उनके द्वारा एक-एक बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई। साथ ही छात्राओं से भी बारी-बारी से पूछताछ की गई। वहीं जांच के बाद कार्रवाई की बात की जा रही है।