भोरे: भोरे में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु बनाए गए डिस्पैच सेंटर का सारण आयुक्त ने किया निरीक्षण, DM,DDC व SP भी रहे मौजूद
भोरे प्रखंड अंतर्गत बीपीएस कॉलेज में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बनाए गए डिस्पैच सेंटर का मंगलवार को सारण आयुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीएम मकसूद आलम, डीडीसी अभिषेक रंजन और एसपी स्वर्ण प्रभात भी मौजूद रहे। सारण आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था से लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाओं के बारे जानकारी लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए।