भोरे: खोरही हाहा पुल के पास पुलिस ने कार्रवाई कर एक कार से 712 बोतल शराब किया जब्त, दानापुर व जहानाबाद के दो तस्कर गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के खोरही हाहा पुल पर मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई कर जहां एक कार से 712 बोतल शराब को जब्त कर लिया। वहीं, शामिल दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर दानापुर अनुमंडल के पानापुर के सुबोध कुमार और जहानाबाद जिले के काके थाना क्षेत्र के मइ गांव के रंजन कुमार बताए जा रहे हैं। वहीं, फरार तस्करों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है।