भोरे: सिसई बाजार में अवैध रूप से कौड़ी वसूलने वाले पर प्राथमिकी हुई दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई बाजार में या अवैध रूप से कौड़ी वसूलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी जिला परिषद के सहायक अभियंता गोपीचंद्र राम ने मथौली गांव के संजय कुमार चौबे के खिलाफ दर्ज कराई है। आरोप है कि जून 22 से नवंबर 23 तक अवैध रूप से कौड़ी का वसूली किया गया। जिसमें जिला परिषद को राजस्व की क्षति हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है।