बिंदकी: मलवा पुलिस ने गोवध के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, गोवंश का कंकाल, सूखी खाल और दो छुरी बरामद
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सराय खरगू पुलिया के पास से उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त समीम उर्फ शामिन उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र राजा निवासी सराय खरगू थाना मलवा को गिरफ्तार किया। जिसके पास से गोवध से संबंधित सिर का कंकाल सूखी खाल दो छूरी दो बांका कुल्हाड़ी बरामद हुआ। रविवार को दिन में 3 बजे न्यायालय भेजा गया।