मौजमाबाद: मानपुरा माचैड़ी में बिजली के करंट से 2 सगे भाइयों की मौत, ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को किया प्रदर्शन
चंदवाजी के मानपुरा माचैड़ी में बिजली का करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों भाइयों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना के बाद चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा दिया। वही आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।