घाटोल: सवनिया में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में खमेरा थाने में दी रिपोर्ट पर केस दर्ज
घाटोल उपखण्ड के खमेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सवनिया में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतक युवक के पिता ने खमेरा थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी हे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी रमेश पिता मानजी निवासी पाड़ला ने सड़क दुर्घटना में उसके पुत्र प्रवीण 27 वर्ष की मौत होने की रिपोर्ट दी।