अरवल में हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, प्रशासन की भूमिका सराहनीय
अरवल, 21 अक्टूबर 2026। दस दिवसीय शारदीय नवरात्र एवं दशहरा महापर्व के समापन पर बुधवार को अरवल जिले के महुआ बाग मैदान में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस विसर्जन सम्मेलन में शामिल हुए और पूरे भक्तिभाव, हर्षोल्लास तथा उत्साह के साथ मां दुर्गा को विदाई दी।
इस अवसर पर महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में सभी लोग मिल-जुलकर भाग लेते हैं। मां भवानी से अपने नगर, गांव और पूरे अरवल जिले में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं।
विसर्जन कार्यक्रम के दौरान अरवल के पुलिस अधीक्षक किरण गोरख जाधव, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार, नगर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
पूरे अरवलवासियों की ओर से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को बेहतर व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं सलाम।
जय माता दी! जय मां भवानी! 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🙏
Arwal, Arwal | Oct 22, 2026