बाह: पिनाहट में रामलीला महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
पिनाहट में आगामी रामलीला महोत्सव के शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन को लेकर मंगलवार दोपहर 3 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी पिनाहट अनिल कुमार और थाना प्रभारी वीरेश पाल गिरी ने की। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, भीड़ नियंत्रण तथा बिजली-पानी की सुचारू व्यवस्था पर चर्चा की। रामलीला कमेटी को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का