मुगलसराय: कुछमन गाँव में करंट लगने से युवक दुकानदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे को करंट लगने से 30 वर्षीय दुकानदार ऋषु सिंह की मौत हो गई। बताया गया कि दुकान में खुले बिजली के तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले गए, जहां जाँच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।