कोल: मथुरा पुल हाईवे के नीचे पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, दोनों को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | May 23, 2025 मथुरा हाईवे पुल के नीचे शुक्रवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार में सवार दो बदमाश तेज रफ्तार कार लेकर आए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कर की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा किया तो आगे जाकर कर मिट्टी में धस गई। बदमाश कार से उतरे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।