कोल: आतिश बाजान, ताला कारोबारी की पत्नी को घर में बंधक बनाकर की डकैती, CCTV में नकाबपोश बदमाश कैद, जांच में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | May 22, 2025 अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर इलाके के मोहल्ला आतिश बाजान में ताला कारोबारी की पत्नी को घर में बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों के द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दे दिया गया। पांच नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया।इधर घर में घुसते हुए नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।