हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्षदों ने ली शपथ, सभापति पद को लेकर बोले- राजनीति में हर दरवाजे खुले
नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर निर्वाचित पार्षदों ने मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में शपथ ग्रहण की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन की अगुवाई में कांग्रेस के सभी निर्वाचित पार्षद कलक्ट्रेट पहुंचे और उपखण्ड अधिकारी के समक्ष शपथ ली।