🚨 मसूरी की मालरोड पर नशे में पर्यटक का हंगामा, पिस्तौल जैसा लाइटर दिखाने पर भड़के लोग
पर्यटन नगरी मसूरी की मालरोड पर देर रात दिल्ली से आए एक पर्यटक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पर्यटक तेज रफ्तार से कार चलाकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। विरोध करने पर स्थानीय लोगों से अभद्रता की और पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर डराने की कोशिश की।
इससे गुस्साए लोगों ने पर्यटक की कार के शीशे तोड़ दिए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने पर्यटक को हिरासत में लेकर शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। कार को भी सीज कर दिया गया है।
मसूरी कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह गहलावत के मुताबिक, जांच में पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु लाइटर निकली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#Mussoorie #MussoorieNews #DehradunNews #UttarakhandNews #MussoorieMallRoad #TrafficPolice #UttarakhandPolice
Dehradun, Dehradun | Nov 15, 2026