सत्तर कटैया: पटोरी गांव के एक युवक की कानपुर में संदेहास्पद मौत, घरवालों के द्वारा हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस
पटोरी गांव के एक पैंतीस वर्षीय युवक की कानपुर में संदेहास्पद अवस्था में मौत के बाद शुक्रवार को घर पहुंची लाश। घरवालों ने ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुये पुलिस से इस मामले में गहन जांच की मांग की। बिहरा थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। बताया जाता है कि श्रवण कुमार कानपुर में रहकर मजदूरी करता था जहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई थी।