किशनगढ़ बास: पंचायती राज चुनाव के तहत मतदान दिवसों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Kishangarhbas, Alwar | Oct 18, 2026
पंचायत राज के आम चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने जिले में समाविष्ट पंचायत समितियों में मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। रविवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पंचायत समिति किशनगढ़ बास एवं तिजारा में 3 नवंबर मंगलवार और 5 नवंबर गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।