राजनगर: बेतवा लिंक परियोजना: महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव प्रभावित ग्रामीणों से मिलीं, प्रशासन पर तानाशाही का आरोप
बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोढन में बुधवार दोपहर उस समय भावुक माहौल देखने को मिला, जब केंद्र बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों से मिलने मध्य प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव पहुंचीं। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण अपनी पीड़ा बताते हुए रोते नजर आ रहे हैं।