इकौना: तुरहनी बलराम गांव के पास नहर से बीते दिन लापता हुए सूरज का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम कार्रवाई में जुटी पुलिस
सरयू नहर में बीते दिन नहाने आया एक युवक लापता हो गया वहीं रेस्क्यू टीम ने आज दूसरे दिन तलाश करने के बाद आखिरकार पानी में लापता युवक के शव को बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिन युवक नहर में नहाने के लिए अपने दोस्त के साथ आया हुआ था, तभी वह गहरे पानी में डूब गया था। हालांकि पुलिस ने आज युवक के शव को पानी से निकाल लिया है।