रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा टीकमगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141 वा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी अंबेडकर और राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर स्थापना दिवस के उपलक्ष मेंआयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।