मुंगावली: मुंगावली एसडीएम इसरार खान का अशोकनगर हुआ स्थानांतरण , बृजबिहारी लाल श्रीवास्तव संभालेंगे जिम्मेदारी
प्रशासन द्वारा गुरूवार को रात लगभग 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जारी आदेश के अनुसार जिले में पदस्थ आईएएस, राज्य प्रशासनिक सेवा और प्रभारी डिप्टी कलेक्टरों के बीच नए सिरे से दायित्व निर्धारित किए गए हैं। इसी क्रम में मुंगावली के एसडीएम इसरार खान का स्थानांतरण अशोकनगर किया गया है।