शाजापुर: सख्त कार्रवाई: शाजापुर में अतिक्रमण हटाने का अभियान, ₹28 हजार जुर्माना वसूला, विरोध के बीच तनावपूर्ण हालात
शाजापुर शहर में गुरुवार शाम 7 बजे करीब प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।एसडीएम मनीषा वास्कले के नेतृत्व में नगर पालिका, पुलिस और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड से आजाद चौक तक कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे रखे सामान,गुमटियां और अवैध शेड हटाए। करीब दो घंटे चले अभियान में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया और 23 स्थानों पर चालानी कार्यवाही.