बिंदकी: औंग कस्बे के कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अधिकारी रहे मौजूद, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के औंग थाना कस्बे में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे किए गए अतिक्रमण पर सोमवार को दिन में करीब 3:00 बजे अधिकारियों तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एनएचएआई विभाग द्वारा बुलडोजर चलाया गया। जिसके चलते हड़कंप मचा रहा। मौके पर भीड़ लगी रही। कुछ लोगों ने नाराजगी भी प्रकट किया। नायब तहसीलदार रचना यादव सहित एनएचएआई के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।