कोरांव: कोषणा खुर्द गांव से जिला पंचायत सदस्य सुमन कोल की अगुवाई में निकली शोभा यात्रा, कोरांव में हुआ समापन
मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कोरांव विधानसभा क्षेत्र में 'जय भीम' शोभायात्रा निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य और समाजवादी पार्टी महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष सुमन कोल के नेतृत्व में यह यात्रा कोषणा खुर्द गांव से शुरू हुई और कोरांव बाजार में समाप्त हुई। शोभायात्रा सुबह 8 बजे कोषणा खुर्द से शुरू होकर मेहा, बनवारी, गेरुवाडीह आदि जगह पहुंची।