जांजगीर: जिले में अवैध कच्ची महुआ शराब और 35 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। एएसआई रामप्रसाद बघेल के नेतृत्व में रहौद पुलिस ने दुकालू धनुहार के कब्जे से 85 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं बिर्रा पुलिस ने निरीक्षक जयकुमार साहू के नेतृत्व में सुरेन्द्र कश्यप के पास से 35 पाव देशी शराब जब्त की। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया