मेसकौर: पसाढ़ी में अनाज उतरवाने के खर्च पर विवाद, चावल की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Meskaur, Nawada | Oct 14, 2026 प्रखंड के पसाढ़ी गांव में पीडीएस दुकानदार सत्येंद्र कुमार और डीएसडी कर्मी मनोज कुमार के बीच अनाज उतरवाने के खर्च को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार का आरोप है कि कर्मी उतरवाई के पैसे मांग रहे हैं, जबकि मनोज कुमार का कहना है कि इसका भुगतान दुकानदार को करना होगा।