भीलवाड़ा: केसरिया रंग में रंगी महेश नवमी: भीलवाड़ा में 21 दिवसीय महोत्सव का भव्य समापन, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा
भीलवाड़ा में महेश नवमी महोत्सव 2026 का समापन मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजनों और विशाल शोभायात्रा के साथ किया गया। महेश नवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान महेश का विधिवत अभिषेक किया गया। इसके बाद शाम करीब 5 बजे आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित भव्य शोभायात्रा निकाली गई।