खरसिया: मानसून अलर्ट: बारिश में बिजली के खंभों और टूटे तारों से रहें दूर, बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी
बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए बिजली विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से बिजली के खंभों, टूटे तारों और ट्रांसफार्मरों से दूर रहने तथा किसी भी खराबी की सूचना तुरंत 1912 या 'मोर बिजली' ऐप पर देने की अपील की गई है।