बेलहर: गढ़ी गांव के पास पुलिस ने किया बाइक सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार 16 लीटर महुआ शराब और बाइक जब्त
Belhar, Banka | Apr 8, 2024 थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के पास नहर पर पुलिस ने एक बाइक सवार शराब तस्कर दोलबांध गांव के प्रमोद भगत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक पर लदे बोरा से 16 पॉलिथीन में 16 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त कर लिया पुलिस ने बाइक भी जब्त कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बाइक सवार शराब तस्कर को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।