जैतपुर: अपहरण और बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत चौकी झींक बिजुरी पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। मामले में गुरुवार सुबह 8,30 बजे खुलासा हुआ।