Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
9050797231a
No video available
29
इसराना: मतलौड़ा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न ,गर्भपात ,व मारपीट का लगाया आरोप #उत्पीड़न
Israna, Panipat
| Aug 30, 2020
#उत्पीड़न
#other
MORE NEWS
अहर सीएचसी पर कार्यरत फार्मेसी ओफिसर पर दवाई ना देने के आरोप, विडियों वायरल, CMO के संज्ञान मे पहुंचा मामला
Israna, Panipat | Jul 14, 2026
*नशे को समाप्त करने के लिए समाज, परिवार, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक संगठनों और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ* *नशा मुक्त को जन आंदोलन बनाने की तैयारी, उपायुक्त ने दिए ठोस निर्देश* *पानीपत में नशे के खिलाफ निर्णायक पहल, उपायुक्त बोले—हर व्यक्ति बने अभियान का सहभागी* *सामाजिक संस्थाओं की पहल को उपायुक्त का समर्थन, नशा मुक्ति अभियान होगा जमीनी स्तर पर लागू* पानीपत, 13 जुलाई। हरियाणा सरकार के नशा मुक्ति हरियाणा अभियान को जिले में जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में सोमवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ से मुलाकात कर अभियान को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर लागू करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने डॉ हरीश ने प्रतिनिधियों के सुझावों की सराहना करते हुए अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। संस्थाओं की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे एडवोकेट संदीप जिंदल ने उपायुक्त को बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नशा मुक्ति हरियाणा कार्यक्रम में पानीपत से लगभग 50 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की थी। कार्यक्रम में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण और समाज की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। संदीप जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दो महत्वपूर्ण सुझाव प्रमुख रूप से सामने आए। पहला, प्रत्येक वार्ड स्तर पर नशा मुक्ति समितियों का गठन किया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान, निगरानी और जनसंपर्क को प्रभावी बनाया जा सके। दूसरा, इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जन-जन की भागीदारी से जनआंदोलन का रूप दिया जाए, जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाए। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने चंडीगढ़ कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे प्रतिनिधिमंडल के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उनके उत्साह और सामाजिक सरोकार की सराहना की। उन्होंने इसके लिए समाज, परिवार, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक संगठनों और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान को वार्ड स्तर तक पहुंचाने की कार्य योजना तैयार की जाए तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर संचालित किया जाए। साथ ही स्थानीय समितियों के गठन, विद्यालयों और कॉलेजों में जागरूकता गतिविधियों तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी बल दिया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि 21 जुलाई को आर्य कॉलेज सभागार में नशा मुक्त हरियाणा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उस दिन पौधारोपण भी होगा। उपायुक्त ने कहा कि केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज के भविष्य से जुड़ा संकल्प है। जब तक प्रत्येक नागरिक इसकी जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, तब तक अपेक्षित सफलता संभव नहीं है। प्रशासन सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर इस अभियान को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचाएगा तथा इसे जनआंदोलन का स्वरूप देकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
Israna, Panipat | Jul 13, 2026
धरती को बेहतर बनाने में हम सब का सामाजिक दायित्व उपायुक्त=डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ हरियाली की नई सुबह: पानीपत में शीघ्र शुरू होगा बड़ा पौधारोपण अभियान" पानीपत हरा-भरा होगा: प्रशासन ने रखा हर पौधे का हिसाब" "प्रदूषण से लड़ने का संकल्प: उपायुक्त वशिष्ठ की पौधारोपण अपील "हर पौधा, हर जीवन: पानीपत में चलेगा हरित क्रांति अभियान पानीपत, 12 जुलाई । जिले को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ रहा है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी विभागों से पौधारोपण रिपोर्ट का शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ज़मीनी स्तर पर की गई जिम्मेदारी है। कुछ संदर्भ में कुछ विभागों ने रिपोर्ट भेज दी है जिसमें बताया गया है कि किस विभाग द्वारा कितने पौधे लगाए जाएंगे। जबकि कुछ विभागों की रिपोर्टें अभी आना बाकी हैं। इस मुहिम में रिफाइनरी का भी सहयोग लिया जाएगा ताकि बड़े पैमाने पर व्यावहारिक और टिकाऊ हरित कवरेज सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि जहां-जहां पौधारोपण होगा, वहां के पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित विभागों या स्थानीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। साथ ही प्रत्येक स्थान पर ट्री गार्ड लगवाए जाएंगे ताकि नवरोपित पौधों को जानवरों या मनुष्यों द्वारा नुकसान से बचाया जा सके और उनकी वृद्धि सुनिश्चित हो। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि पौधारोपण के बाद निगरानी तंत्र मजबूत हो । नियमित पानी, समय-समय पर छंटाई और रोग नियंत्रण की व्यवस्था की जाए, जिससे अंकुरित पौधे जीवित रहें और बढ़-चढ़कर बड़े पेड़ बनें। उपायुक्त डॉ हरीश ने कहा कि आज के दौर में पौधारोपण की आवश्यकता अत्यंत प्रासंगिक है। बढ़ती औद्योगिकीकरण, वाहनों की संख्या में वृद्धि और तीव्र शहरीकरण ने वायुमंडलीय गुणवत्ता पर गहरा असर डाला है। पेड़ न केवल वायु से प्रदूषक कणों को छानने का काम करते हैं, बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर वातावरण में संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। उपायुक्त ने कहा कि इन्हीं पेड़ों के कारण तापमान नियंत्रित रहता है, मिट्टी कटाव कम होता है और वर्षा का चक्र भी प्रभावित होता है। ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में हरे-भरे आवरण से न केवल पर्यावरणीय लाभ होते हैं, बल्कि मनोवैज्ञानिक व सामाजिक फायदे भी जुड़े होते हैं । हरियाली से दबाव कम होता है, सार्वजनिक स्थान अधिक आमंत्रित बनते हैं और स्थानीय जैवविविधता का संरक्षण होता है। उपायुक्त डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि "हर पौधा किसी बच्चे की तरह है उसे पैदाइश के बाद ध्यान, समय और प्यार चाहिए। जब हम एक पौधा लगाते हैं, हम केवल धरती पर एक हरा अंक जोड़ते ही नहीं, हम अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए साफ हवा, छाँव और जीवन की गुणवत्ता सुरक्षित करते हैं। यह हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि हम इस धरती को बेहतर बनाए। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी प्रयास अकेले पर्याप्त नहीं होंगे; आम जनता, विद्यालय, उद्योग-संस्थान और नागरिक समाज का सहयोग अनिवार्य है। रिफाइनरी जैसे उद्योगों का सहयोग यह दिखाता है कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी से बड़े प्रभाव वाले कार्य संभव हैं। उपायुक्त ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब उसे दीर्घकालिक जिम्मेदारी के साथ जोड़ा जाएगा।उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में होने वाले पौधारोपण की सूची जल्द भेजे ताकि एक समन्वित योजना बनाकर कार्य त्वरित रूप से लागू किया जा सके। डॉ. वशिष्ठ ने आम नागरिकों से भी सीधे अपील की: "यदि आप अपने घर, गली या मोहल्ले में एक पौधा लगाते हैं और उसकी देखभाल करते हैं, तो आप अपने शहर के भविष्य में योगदान दे रहे हैं। छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़ी हरियाली बनाते हैं। हर पौधा हमारी बड़ी जिम्मेदारी है और यह जिम्मेदारी हम सभी की साझा विरासत है।"
Israna, Panipat | Jul 13, 2026
इसराना थाना क्षेत्र मे एक नाबालिग किशोरी के साथ यौन शोषण करने का मामला, माँ ओर प्रेमी पर केस दर्ज
Israna, Panipat | Jul 13, 2026
पानीपत पुलिस 12 जुलाई 2026 *डिकाडला निवासी तीन दोस्तों की स्कॉर्पियों से कुचलकर हत्या करने मामले में चोथा आरोपी गिरफ्तार* पानीपत, 12 जुलाई ( ) डिकाडला गांव में स्कॉर्पियों से कुचलकर तीन दोस्तों की हत्या करने के मामले में सीआईए वन पुलिस ने चौथे आरोपी डिकाडला निवासी राजबीर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार शाम को हथवाला से समालखा रोड स्थित जौरासी मोड़ से काबू किया। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके गांव निवासी अपने साथी आरोपी मनीष, तेजबीर उर्फ तेजा, संदीप और नामजद फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने रविवार को आरोपी संदीप को तीन दिन की रिमांड अवधी पूरी होने पर और आरोपी राजबीर को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी तेजबीर उर्फ तेज व मनीष के पास से वारदात को अंजाम देने बाद भागने में प्रयोग की एक स्कॉर्पियों गाड़ी बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था आरोपी मनीष माइनिंग का काम करता है। कुछ दिन पूर्व खनन विभाग ने मनीष का डंपर व ट्राली खनन विभाग ने जब्त की थी। उन्हें गांव के नरेंद्र, अनीप और विनोद पर खनन विभाग में शिकायत करने का शक था। इसकी रंजिश रखते हुए दोनों ने फरार साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रचकर उक्त वारदात को अंजाम दिया था। *यह है मामला;* थाना समालखा में डिकाडला निवासी विरेंद्र पुत्र फतेह सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे पांच भाई है। 10 जून को रात करीब 9 बजे वह अपने छोटे भाई जितेंद्र के साथ समालखा में अपने हॉस्पिटल में था। तभी उनके पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी की उसके भाई नरेंद्र व उसके दोस्त विनोद व अनीप पर जानलेवा हमला कर दिया है। तीनों को काफी चोटे आई है और उनकी हालत गंभीर है। वह भाई जितेंद्र व दोस्त परवीन के साथ तभी गांव के लिए निकल लिया। वे तीनों गाड़ी से जीटी रोड पर पहुचें तो गांव निवासी कुछ युवक गांड़ी से नरेंद्र को लेकर आए। उसको देखकर गाड़ी रोक ली औ वह उसी गाड़ी में बैठ गया। नरेंद्र को माथे पर चोट लगी थी। नरेंद्र, विनोद व अनीप को इलाज के लिए पहले ऑर्टियोस हॉस्पिटल लेकर गए। वहा से बाद में सिविल अस्पताल लेकर गए जहा डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। विरेंद्र ने शिकायत में बताया कि रास्ते में उसके भाई नरेंद्र ने दर्द से कहराते हुए बताया था गांव निवासी मनीष, संदीप, रविंद्र, नवीन, तुषार, सचिन, नीरज, राजबीर व आटा निवासी सूरज ने मिलकर पुरानी रंजिश रखते हुए गाड़ी से कुचलकर टक्कर मारी। नरेंद्र ने उसको बताया था कि वह शाम को हरिद्वार से वापिस आने के बाद देर शाम करीब 8 बजे दोस्त विनोद व अनीप के साथ खेतों में सैर करने गया था। वे तीनों सैर कर इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर लोट रहे थे। तभी आटा गांव की और से मनीष स्कार्पियों में अपने उक्त दोस्तों के साथ आया और पास से गुजर गए। कुछ देर बाद वही गाड़ी पीछे से आई और जान से मारने की नीयत से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर आरोपी गाड़ी से नीचे उतरे और डंडे व लात घूस्सों से मारपीट की। आरोपी उन्हें मरा हुआ समझकर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। मनीष माइनिंग का काम करता है। कुछ महीने पहले उसका ट्रैक्टर ट्राली माइनिंग में जब्त हुआ था। मनीष इसका शक नरेंद्र पर करता था। इसी की रंजिश रखते हुए मनीष ने अपने उक्त साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने विरेंद्र की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
Israna, Panipat | Jul 13, 2026
इसराना: मतलौड़ा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न ,गर्भपात ,व मारपीट का लगाया आरोप #उत्पीड़न - Israna News