भादरा: भादरा पुलिस ने विशेष अभियान म्यूल हंटर में साइबर ठगी के दो मुकदमे दर्ज किए
विशेष अभियान म्यूल हंटर के तहत भादरा पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल बैंक खातों के मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। जांच में दो आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ विभिन्न स्थानों से साइबर फ्रॉड की कई शिकायतें मिलीं। पुलिस ने बीएनएस व आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।